
बेतिया मोहन सिंह।
21 जनवरी 25 को संध्या 8 बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि श्रीनगर थाना अंतर्गत बगही बघम्बरपुर वार्ड नं दो में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस के ही युवक द्वारा बलात्कार किया गया है।
सूचना के तत्काल बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची एवं उसके माता पिता से पूछताछ कर तत्काल श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल जांच हेतु GMCH बेतिया भेजा गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर देर रात्रि में पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
घटनास्थल का निरीक्षण SDPO – 2 रजनीकांत प्रियदर्शी एवं FSL टीम के द्वारा भी किया गया तथा साक्ष्य संकलन किया गया।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।


