
पुलिस ने शव को पोस्मार्टम में भेजा
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने पहुंचे
मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना के लालसरैया बंगाली कोलनी नहर के समीप जिरात के गन्ने के खेत से 27 वर्षीय प्रदीप साहनी व्यक्ति का शव पुलिस बरामद की है सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन एवं डीएसपी विवेक दीप ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जौकटिया मलाही टोला वार्ड नं 12 निवासी स्व०रामाज्ञा सहनी के सबसे छोटा पुत्र 27 वर्षीय प्रदीप सहनी के रुप में हुई है।बताया जाता है कि प्रदीप सहनी 1 जनवरी को बाइक लेकर घर से निकला था।4 जनवरी को घटना स्थल के कुछ ही दूरी से मझौलिया पुलिस उक्त व्यक्ति का बाइक बरामद किया था।इसके दूसरे दिन बाइक के कुछ दूरी पर प्रदीप का शव पुलिस ने बरामद किया है।मृतक का चाचा यदुनंदन सहनी ने बताया कि मृतक 1 जनवरी को बाइक लेकर घर से निकला तभी से वापस घर नही आय।लेकिन एक रोज पहले यहां से पुलिस ने बाइक जब्त कर सूचना दी।तब हमलोगों को शक हुआ।और आज अहले सुबह यहां आकर खोजना शुरु किये तो गन्ना के खेत में शव मिला।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एसएफएल की टीम जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेजा।उन्होंने बताया कि मृतक का ससुराल जगदीशपुर के रामपुर बैरागी है। पांच वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज से हुआ था।मृतक की पत्नी रानी देवी दस रोज पहले जगदीशपुर के हॉस्पिटल में एक बेटा का ऑपरेशन द्वारा जन्म दी है।तथा तीन साल की एक बेटी है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घर मे मातम पसरा हुआ है।मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डी एस पी विवेक दीप ने बताया कि एक रोज पहले घटना स्थल के से लवारिस बाइक बरामद किया गया है।जो मृतक के पत्नी के नाम से है।मृतक की पत्नी रानी देवी से फोन से बात की गई तो बोली कही गये होंगे।लेकिन आज यहां शव बरामद किया गया है। एसएफएल की टीम से जांच कराया गया है।विशेष अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।


