बेतिया मोहन सिंह।
01 जनवरी 25 को समय संध्या 07:00 बजे योगापट्टी थाना के मच्छरगांवा में दो व्यक्तियों मनोहर शाह एवं चंगेज अंसारी के बीच मोटरसाइकिल लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों के घरवालों ने आपस में मारपीट किये जिससे दोनों परिवार के लोग जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर योगापट्टी थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम किया गया।
इस मामले योगापट्टी थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल दोनो पक्षों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।


