
बेतिया मोहन सिंह।
वाहन जांच के दौरान साथी पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल एवं एक देसी कट्टा के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा है। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि बेतिया
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी,अवैध मादक पदार्थ, शराब एवं शास्त्र की बरामदगी हेतु जिला में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 31 दिसंबर 24 को वाहन जांच के क्रम में साठी थाना द्वारा दो युवकों को एक लोडेड पिस्टल एवं एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में साठी थाना कांड संख्या 270/24 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
- 7.65 एम.एम का पिस्तौल एक
- देसी कट्टा एक
- जिंदा गोली 5
गिरफ्तारी
- लड्डू आलम पिता शेख इस्तखार
- वारिस अहमद पिता मोहम्मद अलाउद्दीन दोनों साथ ग्राम चांद वरवाथाना साठीजिला पश्चिमी चंपारण बेतिया
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए तत्पर।


