Sunday, August 2, 2026
Homeबिहारमझौलियालालसरैया चौक स्थित किराना दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, जांच में जुटी...

लालसरैया चौक स्थित किराना दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित लालसरैया चौक पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दीवार टूटी हुई देख उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई सामान व नकदी गायब होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के अंदर और आसपास के क्षेत्र की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क किनारे इस तरह की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
मझौलिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चोरी की सामान का आकलन 4 से 5 लाख लगभग दुकानदार प्रदीप शाह के द्वारा बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes