Sunday, August 2, 2026
Homeबेतियाहड़ताली सफाई गर्मियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

हड़ताली सफाई गर्मियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बेतिया मोहन सिंह।

ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले नगर पंचायत,लौरिया में सफाई कर्मियों का दो सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 अगस्त को तिहरे दिन भी जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पंचायत से जुलूस निकाल कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुवे प्रभू चौक गोलंबर के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला को फुंका गया। मौके पर एसोसिएशन के राज्य कमिटी सदस्य श्रीमती रीता रवि ने हड़ताल पर डटे हुवे कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा की एसोसिएशन की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को दो सूत्री मांगों का पत्र जिसमें दैनिक वेज, संविदा आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों को नियमितिकरण व सेवा सुरक्षा की गारंटी करने तथा दुसरी मांग आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की बात है।एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार सफाई कर्मियों के पांव पखारने का ड्रामा करते हैं तो दुसरी तरफ सफाई कर्मी चार बजे सुबह शहरों को साफ सुथरा करने में महज 26 दिनों के दैनिक मजदूरी पर और वो भी आउटसोर्सिंग के थ्रू मात्र आठ हजार रुपए पर करने को मजबूर हैं। आगे रीता रवि ने कहा की सरकार जल्द से जल्द एसोसिएशन के नेतागणों के साथ कर्मचारियों के हित में सम्मान जनक वार्ता कर हड़ताल को खत्म करायें।मौके पर ,पिंकी देवी,नत्थू राउत,रीना देवी स्पून देवी,शमा देवी, मिठाई राउत, चंदन कुमार,सावन कुमार सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes