Saturday, August 1, 2026
Homeबेतियावृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की उद्देश्य से तिरुपुर मंडल के...

वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की उद्देश्य से तिरुपुर मंडल के आयुक्त ने किया वृक्षारोपण का कार्य का शुभारंभ

बेतिया मोहन सिंह।
30 जुलाई 26 को पश्चिम चंपारण जिले में वित्तीय वर्ष 2026 -27 के वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्य शुभारंभ किया गया। वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेतिया तरनजोत सिंह एवं उप विकास आयुक्त बेतिया काजले वैभव नितिन की गरिमामय उपस्थिति रही। वृक्षारोपण कार्य के शुभारंभ करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संकट को दूर करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक कार्य है। इसके साथ-साथ वृक्षारोपण से जल संरक्षण, जल संचय, आजीविका के साधन एवं पर्यावरण संतुलन आदि अनेक कार्य एक साथ संपन्न होते हैं। उनके द्वारा बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाने पर प्रकाश डाला गया ।साथ ही साथ जल संचय एवं जल संरक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला पदाधिकारी बेतिया तरनजोत सिंह द्वारा बताया गया कि गुरुवार को पूरे जिले में वृक्षारोपण के कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है, जो अनवरत जारी रहेगा।उन्होंने बच्चों शिक्षकों एवं अन्य वन पोशकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के महत्व को समझना चाहिए एवं बच्चों को वृक्षारोपण के लिए हमेशा प्रेरित करना चाहिए। उपविकास संयुक्त बेतिया काजले वैभव नितिन द्वारा बताया गया कि पश्चिमी चंपारण में 10 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसका शुभारंभ आज आयुक्त महोदय द्वारा किया गया ।यह लक्ष्य दो रूपों में पूरा किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक डायरेक्ट पौधे लगाए जाएंगे दूसरे सीड बौल तैयार कर खाली क्षेत्र में फेंका जाएगा जिससे बारिश के समय में बीज अंकुरित होकर पौधा का अपने आप रूप लेंगे। यह एक विशेष प्रक्रिया है जिसके तहत वृक्षारोपण के कार्य में तीव्रता लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 7 लाख 27 हजार सीधे पौधे लगाए जाएंगे और ढाई लाख पौधे सीड बौल के माध्यम से लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति पौधा लगाए और बेतिया को हरित बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे। इस अवसर पर निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी ,प्राचार्य रामदयालु सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, पंचायत रोजगार सेवक, वन पोशक आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में रामदयालु सिंह उच्च विद्यालय की बच्चयों द्वारा जल संसद का आयोजन किया गया एवं जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी द्वारा आयुक्त ,जिला पदाधिकारी महोदय ,उप विकास आयुक्त एवं अन्य सभी को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes