Saturday, August 1, 2026
Homeबेतियानीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं राजस्व वसूली में तेजी लाएं:...

नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं राजस्व वसूली में तेजी लाएं: आयुक्त।

सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन कोर्ट कार्य करें नीलाम पत्र पदाधिकारी।

प्रतिमाह न्यूनतम 50 मामलों के निष्पादन का लक्ष्य।

आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।

बेतिया मोहन सिंह।

आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त ने लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के साथ-साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने कहा कि लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए मिशन मोड में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने तथा बड़े एवं पुराने बकायेदारों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्र पदाधिकारी सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन नियमित रूप से कोर्ट कार्य करें तथा प्रत्येक पदाधिकारी के लिए प्रतिमाह न्यूनतम 50 नीलाम पत्र वादों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने तथा प्रगति में अपेक्षित तेजी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने विशेष रूप से सबसे पुराने लंबित मामलों एवं बड़े बकायेदारों के विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, लंबित वारंटों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस विभाग से आवश्यक सहयोग प्राप्त करने तथा नीलाम पत्र एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

आयुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने कोर्ट फी, तलवाना राशि, बॉडी वारंट के प्रभावी अनुपालन तथा वारंटों के निष्पादन की भी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

बैठक में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों, कोर्ट फी, तलवाना राशि, बॉडी वारंट के अनुपालन, वारंटों के निष्पादन, साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं राजस्व वसूली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, श्रीमती नगमा तबस्सुम, विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र प्रशाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सभी अंचलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes