Tuesday, July 28, 2026
Homeबिहारमझौलियाजिलाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत जिलाधिकारी तरनजीत सिंह ने गुरुवार के दिन मझौलिया प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही अधिकारियों एवं कर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस काउंटर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से जुड़े कार्यों का समय पर निष्पादन करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कजले विभव नितिन गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी सुजीत कुमार अंचलाधिकारी डोली कुमारी, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित विकास विभाग के अधिकारी एवं डाटा ऑपरेटर सुनीलपांडेय जितेंद्र पांडे पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण को लेकर कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रखंड एवं अंचल क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes