
बेतिया मोहन सिंह।
13 अगस्त.25 को एक व्यक्ति के द्वारा बारात में पिस्टल लहराते हुए एक विडियो वायरल हुआ था। उक्त वायरल विडियो में पिस्टल लहराते हुए व्यक्ति का नाम-पता का सत्यापन किया गया तो उक्त व्यक्ति का नाम शहरेयाज उम्र 21 वर्ष पे० इजहार हुसैन साकिन-जौकटिया मदरसा वार्ड नं0-05 थाना-मझौलिया जिला-प० चम्पारण, बेतिया पाया गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के विरूद्र सुसंगत धाराओं में मझौलिया थाना कांड संख्या-536/25 दिनांक 13.08.25 धारा-25 (1) (a) / 25 (9) आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। तत्पश्चात अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के 24 घंटा के अंदर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त शहरेयाज को गिरफ्तार किया गया एवं उसके निशानदेही पर उसके घर पर विधिवत तलाशी ली गई तो उसके घर से एक रिवाल्वर बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- शहरेयाज उम्र करीब 21 वर्ष पे० इजहार साकिन जौकटिया मदरसा वार्ड नं0-05 थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण, बेतिया ।
बरामदगी :- 01 (एक) रिवाल्वर
छापामारी दल :-
- अवनीश कुमार-पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष मझौलिया थाना ।
- संजय चौधरी-पु०अ०नि० मझौलिया थाना ।
- जब्बार हुसैन-पु०अ०नि० मझौलिया थाना ।
- पुरुषोतम पाण्डेय-पु०अ०नि० मझौलिया थाना ।


