

प्लैटिना मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
सहोदरा थाना क्षेत्र में चुनावी निगरानी के दौरान बड़ी बरामदगी।
बेतिया मोहन सिंह।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध धन के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न स्थानों पर एसएसटी (SST) टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा चौक स्थित SST चेक प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अनिल कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता–योगेंद्र महतो, निवासी–पंचगाछिया वार्ड संख्या 05, थाना–सहोदरा के पास से ₹6,28,000 (छह लाख अट्ठाइस हजार रुपए) नकद बरामद किए गए।
बरामद नगद राशि के संबंध में उक्त व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच दल ने उसके प्लैटिना मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR-22BK-0975) को भी जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई CAPF फोर्स (SSB) के सहयोग से एवं SST प्वाइंट पर तैनात दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गई। बरामद राशि के संबंध में अग्रिम जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


