Thursday, July 2, 2026
Homeबिहारमझौलियादो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल,...

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच रेफर

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित एनएच-727 के थैलेसरी चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया।दुर्घटना तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। हादसे में दोनों बाइकों को भी क्षति पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान बखरिया मुसहरी टोला वार्ड 2 नंबर निवासी लव माझी के 24 वर्षीय पुत्र सोनू माझी हरिहर माझी के पुत्र विवेक माझी के रूप में हुई हैं
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य करा दिया।हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes