
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत निवासी तीन वर्षों से फरार चल रहे वारंटी शेख जाहिर हुसैन (73 वर्ष), पिता स्वर्गीय शेख मकसूद को मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। है पुलिस ने आरोपी को लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
थानाध्यक्ष अमर कुमार के निर्देश पर मझौलिया पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शेख जाहिर हुसैन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कई मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


