
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैठानिया भानचाक पंचायत के गुरचूरवा वार्ड संख्या-8 में कोबरा सांप के डंसने से एक महिला की हुई मौत मृतका की पहचान मनोज राम की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया तथा गांव में शोक की लहर है
परिजनों के अनुसार पूनम देवी अपने घर के आसपास घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक कोबरा सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों मे
इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।


