Thursday, July 2, 2026
Homeबिहारमझौलियाबखरिया राजघाट पेट्रोल पंप के समीप से 3000 लीटर संदिग्ध पेट्रोल जब्त,...

बखरिया राजघाट पेट्रोल पंप के समीप से 3000 लीटर संदिग्ध पेट्रोल जब्त, दो गिरफ्तार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया थेवइया चौक राजघाट पेट्रोल पंप के समीप से मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 3000 लीटर संदिग्ध पेट्रोल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद तेल को टैंकरनुमा वाहन सहित पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह जानकारी राजघाट पेट्रोल पंप के मालिक अरुण ठाकुर ने पुलिस को सूचना दिया और घटनास्थल पर आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य एव मझौलिया थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ओझा मौके पर पहुंचे और वाहन की जांच की। जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध पेट्रोल मिला, जिसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया हैं प्रारंभिक जांच में तेल के संदिग्ध होने की आशंका जताई जा रही है। आपूर्ति पदाधिकारी ने तेल का नमूना सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही तेल की गुणवत्ता और वास्तविकता की पुष्टि हो सकेगी।
गिरफ्तार चालक पहलाद कुमार पिता सुरेंद्र सिंह जिला नालंदा एव खलासी गौतम कुमार पिता उपेंद्र सिंह यादव जिला नालंदा से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध पेट्रोल कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मझौलिया थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया है कि आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes