Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियावर्ष 2025 पश्चिम चंपारण में मीडिया उत्पीड़न का काल रहा

वर्ष 2025 पश्चिम चंपारण में मीडिया उत्पीड़न का काल रहा

बेतिया पश्चिमी चंपारण (मोहन सिंह)।
वर्ष 2025 पश्चिम चंपारण में कुछ खट्टे मीठे अनुभवों का यादगार साबित होगा। विशेष रूप से 2025 विधानसभा चुनाव जिले में फिर से एक बार कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया और कांग्रेस का दो सीटों पर बाल्मीकि नगर एवं चनपटिया में खाता खुल सका। वही इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को जोर का झटका लगा और एक सीट का घाटा हुआ। इसके साथ ही जिले में जी एम सी एच में व्याप्त भ्रष्टाचार चर्चा का विषय बना रहा। इसके साथ ही जी एम सी एच में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध लिखने पर कई मीडिया कर्मियों पर भी नोटिस किया गया । इसके साथ ही मीडिया कर्मियों के जी एम सी एच मैं प्रवेश पर रोक लगा दी गई । इसके अलावे वर्ष 2025 जिले के पत्रकारों के लिए उत्पीड़न का काल कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। पत्रकारों द्वारा तथाकथित भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों के कारनामों के विरुद्ध कलम चलाने की विरोध में पुलिस द्वारा करीब आधा दर्जन पत्रकारों पर नोटिस जारी कर पूछा गया कि किस स्रोत से यह खबर आपको मिली है, इसका स्पष्टीकरण दें, अन्यथा आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं सनहा भी दर्ज किया गया है और कई पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई जिसे इस लोकतंत्र में मीडिया पर हमला ही कहा जाएगा जबकि पूर्व में कभी भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी, जो पिछले 1 साल में स्थिति बनी है। वही 18 दिसंबर की रात बेतिया नगर एवं नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोरों द्वारा एस बीआई के दो एटीएम काटकर करीब 24 लाख रुपैया चोरी कर ली गई। 29 दिसंबर को नगर के जनता सिनेमा चौक स्थित एक तीन मंजिला घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई। यह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes