Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियाठगी के 70 हजार रू के साथ एक ठग गिरफ्तार

ठगी के 70 हजार रू के साथ एक ठग गिरफ्तार


बेतिया मनमोहन सिंह।
25.नवम्बर 25 को विश्वनाथ प्रसाद, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता मकुन महतो, सा० चहगाहों, थाना सिरिसिया, जिला एवंपं० चंपारण बेतिया के माध्यम से लिखित सूचना प्राप्त हुआ था कि आवेदक SBI उज्जैन टोला शाखा से 95,000/- रूपया निकाल कर घर जाने के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बहला फुसलाकर एवं प्रलोभन में लेकर अनुदान के पैसा 2,70,000/- रूपया दिलाने के नाम पर वादी/पिडित को मोटरसाईकिल पर बैठाकर न्यू डॉक बंगला कॉलोनी ले जाकर पैसा ले लिये जाने संबंध में बेतिया नगर थाना कांड सं0-568/25 अंकित किया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा तत्काल अनुमडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, बेतिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश।दिया गया । छापेमारी टीम द्वारा बेहतर मानवीय एवं तकनिकी सूचना के आदान प्रदान के आधार पर घटना के सबंध में अग्रतर कारवाई करते हुए एक व्यक्ति कृष्णा श्रीवास्तव को काड में वादी से ठगे गए 70,000/- रुपया नगद व वादी के चेक बुक सहित पकडा गया तथा शेष अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तारी :-

  1. कृष्णा श्रीवास्तव, पिता स्व० कैलाश श्रीवास्तव, सा० सुखवन, वार्ड 16, थाना-पठखौली, जिला-पं० चपारण बगहा।

फिरार अप्राथमिकी अभियुक्तः-

  1. बॉका यादव, पिता स्व० कन्हैया यादव, सा० सुखवन, वार्ड नं0 16, थाना पठखौली, जिला पं० चंपारण बगहा ।
  2. नागेन्द्र यादव, पिता चिनगी यादव, सा०-शास्त्रीनगर थाना बगहा 2, जिला पं० चंपारण बगहा।

बरामदगी

  1. 70,000/-रूपया नगद।

2 वादी का चेक बुक, आधार कार्ड।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes