
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया थेवइया रेलवे गुमटी के पास आज 29अक्टूबर बुधवार की सुबह 10बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बखरिया वार्ड संख्या 9 निवासी लाल बच्चन शाह की पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवती किसी कार्यवश रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के दरोगा भानु प्रकाश अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है लेकिन पुलिस को शव हाथ नहीं लगी है परिजन शव छुपाकर रखे है क्योंकि युवती शादी अगले महीने होने वाली थी डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


