Friday, July 3, 2026
Homeबेतियादो देशी कट्टा एवं चार जिंदा गोली के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा गोली के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
मनुआपुल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टेम्पो चालक को दो देशी कट्टा एवं 4 गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए सीडीपीओ -1 ने बताया कि मनुआपुल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक चंपू चालक योगापट्टी की ओर से एक टेंपो चालक हथियार लेकर तुनिया विशुनपुर की तरफ आ रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर चमैनिया पुल के पास छापामारी कर वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो चालक को रोक कर जांच किया गया तो पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया। साथ ही उसके निशानदेही पर उसके घर से भी एक कट्टा एवं तीन जिंदा गोली बरामद की गई। गिरफ्तार हथियार कारोबारी मनुआपुल थाना के तुनिया बिशनपुर निवासी सहमत अंसारी 31 वर्ष पिता विखम अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार हथियार तस्कारपुर को जेल भेज दिया है और टेंपो को भी जप्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes