Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाएसपी ने किया बेतिया एवं नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल की समीक्षात्मक बैठक।

एसपी ने किया बेतिया एवं नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल की समीक्षात्मक बैठक।

बेतिया मोहन सिंह।

  1. सितंबर 25 को
    पुलिस अधीक्षक
    बेतिया डा शौर्य सुमन द्वारा सदर -1 अनुमंडल बेतिया तथा नरकटियागंज अनुमंडल की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, नगर थाना परिसर में किया गया । उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025, दुर्गा पूजा एवं अन्य मामलों पर पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक निम्नांकित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए :-
    (1) पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इसे सुनिश्चित किया जाए
    (2) पूजा के दौरान सभी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए स समय उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया
    (3) पूजा के बाद दुर्गा माता के प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान NGT के गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करवाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया
    (4) सभी संवेदनशील स्थल पर बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए उस पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया
    (5) आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु सभी तरह के आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस अंचल निरीक्षक सदर, पुलिस अंचल निरीक्षक मैनाटांड़, पुलिस अंचल निरीक्षक शिकारपुर, एवं अनुमंडल क्षेत्र सदर -1 तथा अनुमंडल क्षेत्र नरकटियागंज के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes