

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित भरवलिया गांव के एक 16 वर्षीय किशोर मेराज अंसारी की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई,जानकारी के अनुसार,मेराज किसी काम से अपने घर में काम कर रहा था तभी घर के टीना वाले छज्जा में अचानक करंट की चपेट में आ गया, स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बेतिया Gmch अस्पताल ले गये लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


