Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास के तहत 13.19 करोड़ से अधिक वाली नगर...

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास के तहत 13.19 करोड़ से अधिक वाली नगर निगम की तीन बड़ी योजनाओं का शिलान्यास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार और अभिनंदन:गरिमा

कुल 13,19,25,700 रूपये लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत स्वीकृत नगर निगम क्षेत्र की तीनों योजनाओं को बताया बेहद उपयोगी,

बेतिया मोहन सिंह ।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को हमारे नगर निगम की 13.19 करोड़ से अधिक की तीन बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं शिलान्यास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तौर पर चयनित हमारे नगर निगम क्षेत्र में सड़क- नाला निर्माण की इन तीन योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए मैं का सादर अभिनंदन और अभिवादन करतीं हूं। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि इसमें मनुआपुल मुख्य सड़क एनएच -727 से जमादार टोला होते हुए कालीबाग ओपी चौक के नजदीक ब्यास प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण की 9,50,37,200 की योजना बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी है।
इसके साथ ही संत तेरेसा जाने वाली सड़क में खिरी के पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए एनएच- 727 मेन रोड तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण वाली 1,43,01,500 की योजना शामिल है। वही केआर स्कूल के पूर्वी बाउंड्री से आंबेडकर चौक एवं आशा नगर होते हुए छोटी नहर तक पीसीसी सड़क निर्माण की 2,25,87,000 की वर्षों से बदहाल सड़क के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा हमारे नगर निगम क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी इन तीनों सड़कों का पीसीसी बन जाने से मेरे कठिन प्रयास के फलित होने के साथ हमारी बड़ी लंबी प्रतीक्षा का सुखद अंत होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes