Sunday, June 7, 2026
Homeबेतियागाजे-बाजे और जयकारों के बीच 1101 कन्याओं संग भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे और जयकारों के बीच 1101 कन्याओं संग भव्य कलश यात्रा

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत शारदीय नवरात्र के शुभारंभ को लेकर रविवार के दिन बखरिया पंचायत में माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा बखरिया समिति द्वारा आयोजित कलश यात्रा में 1101 कुँवारी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। पूजा का संचालन आचार्य गुड्डू चौबे द्वारा किया जाएगा, जबकि यजमान की भूमिका में भिखारी सिंह रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कलश यात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर बखरिया चौक, ठारेसरी चौक होते हुए राजघाट स्थित प्रसिद्ध भोलेनाथ मंदिर के समीप उत्तरवाहिनी नदी तक पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने जल भरकर कलश में प्रतिष्ठित किया। इसके बाद यात्रा पुनः पूजा स्थल पर लौटी। सोमवार की सुबह विधिविधान से कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र की औपचारिक शुरुआत होगी।

कलश यात्रा को सफल बनाने में समिति के सदस्य पूर्व सरपंच मनोज पटेल, मुखिया पति एकबाली राम, जिला परिषद सदस्य लालू यादव, समाजसेवी निक्कू पटेल, पूर्व मुखिया सुरेश साह, नंदलाल प्रसाद, जयनाथ प्रसाद, रमेश प्रसाद, प्रभात कुमार, सतेन्द्र सिंह, विकेश प्रसाद, कुंदन प्रसाद, टुन्ना प्रसाद, सुनील सिंह, किशुन मांझी, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes