Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाबेहतर पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था को नियमित, सुरक्षित व बेहतर बनाने में...

बेहतर पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था को नियमित, सुरक्षित व बेहतर बनाने में ट्रैफिक डिवाइडर ट्रॉली लगाना बहुत उपयोगी:गरिमा

पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर नगर निगम के द्वारा स्थानीय यातायात पुलिस को मुहैया कराए गए हैं 50 रोड/ट्रैफिक डिवाइडर,

बोलीं महापौर उपलब्ध कराए गए रोड ट्रैफिक डिवाइडर का केवल नगर निगम क्षेत्र में ही किया जा सकेगा उपयोग,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था नियमित, सुरक्षित और बेहतर बनाने में ट्रैफिक डिवाइडर ट्रॉली लगाना बहुत उपयोगी है। इसको लेकर यातायात पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर नगर निगम क्षेत्र में उपयोग के लिए 50 ट्रैफिक डिवाइडर ट्रॉली नगर निगम बोर्ड से पारित प्रस्ताव के आलोक में मुहैया कराया गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि इससे निगम क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग को रोकने, वाहन चालकों को सतर्क बनाने और सड़कों पर सुरक्षित और व्यवस्थित करने में पुलिस प्रशासन को मदद मिलती हैं। महापौर ने यह भी बताया कि यह ट्रॉलियां गति अवरोध बनने के साथ चालकों को धीरे चलने और अधिक सतर्क रहने के लिए भी प्रेरित करतीं हैं। जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावी होने के साथ रोड पर ट्रैफिक नियंत्रण उपकरण के रूप में इनका उपयोग किया जाता है। महापौर ने बताया कि इनका उपयोग विशिष्ट और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चिन्हित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के लिए भी किया जाता है। ताकि जहां सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है या जहां विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है। वैसे क्षेत्रों को और सुरक्षित के साथ व्यवस्थित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes